
पंजाब की राजनीति के बाबा बोहड दिवंगत प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास इस तारिख को
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्ववार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री दिवगंत प्रकाश सिंह बादल जिन्हे पंजाब की राजनीति का बाबा बोहड कहा जाता है की अंतिम अंतिम अरदास उनके बादल गांव मे 4 मई को होगी। बतां दे कि कल पंजाब की राजनीति का ‘पितामह’ कहे जाने वाले प्रकाश सिंह बादल का गांव बादल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल को मुखाग्नि दी। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार उनके किन्नुओं के बाग में राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।























