
पंजाब की यह जेल फिर सुर्खियों मे: जेल मे कैदी ने लगाया फंदा
हुई मौत, मचा हडकंप
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे कपूरथला की केंद्रीय जेल में फिर सुर्खियो मे बनी है। कपूरथला जेल से खबर हेै कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक कैदी ने जेल के बाथरूम में मे पगड़ी के साथ ग्रिल में फंदा बना कर आत्महत्या की है। जिससे जेल प्रशासन मे हडकंप मच गया है। जानकारी अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान गुरनाम सिंह पुत्र हुकम सिंह उम्र करीब 55 वर्ष निवासी गोसोवाल थाना महितपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है। उस पर थाना महितपुर में 103 नंबर मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है और वह 1 फरवरी को ही कपूरथला जेल में आया था और 2 फरवरी की देर रात को उस ने अपनी बैरक के बाथरूम के एग्जास्ट फैन की ग्रिल के साथ पगड़ी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। वही पुलिस मामले की छानबीन कर रही हेै।























