
पंजाब की मान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बडा तोहफा
सरकार ने महंगाई भत्ते की किस्त की जारी
चंडीगढ़, 24 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज सरकारी कर्मचारियों को बडा तोहफा दिया है सीएम मान नेे महंगाई भत्ते की एक किस्त जारी कर दी है। इस संबंध में मान ने ट्वीट कर जानकारी दी। पंजाब सरकार द्वारा 1 जुलाई 2015 से 31 दिसंबर 2015 तक 6 प्रतिशत की दर के साथ महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी गई है।
पंजाब सीएम मान ने कहा कि उक्त समय सीमा में 6 प्रतिशत की दर के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते की बकाया बनती राशि 356 करोड़ रुपए है। इस धनराशि को पंजाब सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। मान ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘जो कहते हैं-वह करते हैं’।
























