
पंजाब की मान सरकार आज पेश करेगी वर्ष 2023-24 के लिए अपना बजट
वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा पेश करेगे सरकार का दूसरा बजट
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता)़ पंजाब की भगवंत मान सरकार आज अपना दूसरा बजट पेश करेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की गारंटी, युवाओं को रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने के सरकारी दावे के मद्देनजर सभी की निगाहें बजट पर टिकीं हैं।नए वित्त वर्ष 2023-24 में भी वित्त मंत्री के सामने वही पुराना आर्थिक संकट बरकरार है। हालांकि राज्य के अपने कर-राजस्व और गैर कर-राजस्व की उगाही में कुछ सुधार हुआ है लेकिन तीन लाख करोड़ का कर्ज, जिसमें इस साल भी इजाफा हुआ है, का ब्याज चुकाने में कुल राजस्व की 45 फीसदी राशि जा रही है।
कृषि क्षेत्र के साथ पंजाब में निवेश लाने के सरकार के प्रयासों के मद्देनजर उद्योगों के लिए भी बजट में कोई रियायत मिलने की उम्मीद है। विधानसभा में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा शुक्रवार को अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे प्रदेश की जनता पर कोई नया बोझ डाले बिना, विकास योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था करना चीमा के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा जनता को गई अनेक गारंटियों को लागू करने में आप सरकार कामयाब रही।




















