
पंजाब का यह नौजवान एशियाई खेलों में भारतीय खेल दल का होगा ध्वजवाहक
पंजाब के खेलमंत्री मीत हेयर ने दी शुभकामनाएं
चंडीगढ़, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) हांगज़ू में आज से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए पंजाब के अमृतसर जिले के गांव का भारतीय हॉकी टीम का कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज़ लवलीना को भारतीय खेल दल का ध्वजवाहक होगा। दोनों खिलाडिय़ों के नेतृत्व अधीन भारतीय खिलाड़ी दल उद्घाटनी समारोह में मार्च पास्ट में हिस्सा लेगा।
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हरमनप्रीत सिंह को खेल दल के नेतृत्व के लिए चुने जाने पर मुबारकबाद देते हुये कहा कि पंजाब और हॉकी खेल के लिए यह सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले साल बरमिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को ध्वजवाहक बनने का गौरव हासिल हुआ था।
अमृतसर जिले के गाँव तिम्मोवाल का रहने वाला हरमनप्रीत सिंह टोक्यि ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम का मैंबर था जब उसने भारतीय टीम की तरफ से सबसे अधिक छह गोल किये थे। बरमिंघम में हुये राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैंबर ड्रैग फलिक्कर हरमनप्रीत सिंह ने 9 गोल किये। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में इस साल भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियनज़ ट्राफी जीती।





















