
पंजाब कांग्रेस प्रधान का पद सभालने के बाद बोले राजा वडिंग
पढिये क्या कहा
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (विश्ववार्ता) अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है जबकि भारत भूषण आशु ने पीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है। इस दौरान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि अगर किसी पार्टी या कारोबार में अनुशासन नहीं है, वह आगे नहीं बढ़ सकती। वडि़ंग ने कामयाबी के लिए लगन के साथ काम संभालना बेहद जरूरी है। प्रधान होने का यह मतलब नहीं कि मनमर्जी से काम करे।























