
पंजाब कांग्रेस ने जालंधर उपचुनाव को लेकर इतने हलकों में किये इंचार्ज नियुक्त
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस ने जालंधर उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वडिंग ने जालंधर उपचुनाव को लेकर 9 विधानसभा हलकों में इंचार्जों की नियुक्तियां की हैं जिनमें फिल्लौर में इंद्रबीर सिंह बुलारिया को इंचार्ज, बलविंद्र सिंह धालीवाल और सुखपाल सिंह भुल्लर को को-इंचार्ज, नकोदर में बरिंद्र सिंह पाहड़ा को इंचार्ज, संतोख सिंह भलाईपुर व मलकीत सिंह दाखा को को-इंचार्ज, शाहकोट में तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा इंचार्ज, कुलबीर सिंह जीरा व कुशलदीप सिंह ढिल्लों को को-इंचार्ज, करतारपुर में सुखबिंद्र सिंह सरकारिया को इंचार्ज, हरप्रताप सिंह अजनाला व हरमिंद्र सिंह गिल को को-इंचार्ज, जालंधर पश्चिमी में विजयइंद्र सिंगला को इंचार्ज, कुलदीप सिंह वैद व दबिंद्र घुबाया को को-इंचार्ज, जालंधर सैंट्रल में राणा कंवरपाल सिंह को इंचार्ज, रमिंद्र आवला व संजय तलवाड़ को को-इंचार्ज, जालंधर उत्तरी में हरदयाल सिंह कंबोज को इंचार्ज, अमित विज व सुनील दत्ती को को-इंचार्ज, जालंधर छावनी राजकुमार चब्बेवाल इंचार्ज, अरुण डोगरा व बलदेव सिंह जैतो को को-इंचार्ज, आदमपुर में गुरकीरत सिंह को इंचार्ज, लखबीर सिंह लक्खा व गुरप्रीत सिंह जी.पी. को को-इंचार्ज लगाया गया है।























