
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज जायेगें दिवंगत मूसेवाला के गांव
सुरक्षा कम करने पर भी उठाए थे सवाल
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता) जेल से बाहर आने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा पहुंचेगे. सिद्धू का मूसेवाला से खास लगाव था। वही सिद्धू ने अपनी सुरक्षा कम किए जाने को लेकर भी पंजाब सरकार पर सवाल उठाये थे। सिद्धू ने कहा था कि पहले एक सिद्धू को मरवा दिया, अब दूसरा भी मरवा दो।
सिद्धू ने कहा कि मैं मौत से नहीं डरता हूं.. क्योंकि मैं जो कुछ कर रहा हूं पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए कर रहा हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं संविधान को अपना ग्रंथ मानता हूं, तानाशाही की जा रही है, जो संस्थाएं संविधान की ताकत थी उन्हें गुलाम बनाया जा रहा है। बता दें कि जेल में जाने से पहले सिद्धू के पास जेड + सुरक्षा थी लेकिन अब इसे हटाकर वाई कैटगरी में बदल दिया गया है। अब सिद्धू के साथ 25 की जगह 12 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। उक्त फैसला सुरक्षा रिव्यू कमेटी की मीटिंग के दौरान लिया गया था।























