पंजाब आम आदमी पार्टी से एक बड़ी खबर
आप विधायक कुंवर विजय प्रताप ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफ़ा
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी से एक बड़ी खबर सामने आई है. अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पंजाब विधानसभा की सरकारी आश्वासन कमेटी के चेयरमैन कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अब उनके इस्तीफे पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां अंतिम फैसला लेंगे.बताया जा रहा है कि विधायक विजय प्रताप ने स्पीकर के एक फैसले से नाराज होकर आश्वासन कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया है.