
पंजाब: आज इन जिलो के सभी सरकारी व निजी स्कूलो में छुट्टी का ऐलान
राज्य स्तर पर छुट्टी की घोषणा नहीं
चंडीगढ, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे आज सरकारी, अद्र्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। सभी जिलों के प्रमुखों ने अपने-अपने स्तर पर छुट्टी का ऐलान किया है। यह छुट्टी की घोषणा गणतंत्र दिवस को लेकर की गई है। वहीं लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभी मलिक ने बताया कि यह छुट्टी समारोह में हिस्सा लेने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगी।
बता दें कि पंजाब सरकार ने आज गणतंत्र दिवस के लेकर सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित नहीं की है। बल्कि सभी जिला प्रमुखों ने अपने स्तर पर लोकल छुट्टी घोषित है। इसमें भी सभी जिला प्रमुखों ने साफ किया है कि छुट्टी सिर्फ स्कूलों में ही है। दफ्तरों में छुट्टी का उन्होंने अपने आदेशों में कोई जिक्र नहीं किया है। दफ्तर यथावत ही खुलेंगे।























