
पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस कर्मी घायल
चंडीगढ, 21 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात जंडियाला-ब्यास के पास पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ का एक बार फिर से मामला सामने आया है। फायरिंग में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस दौरान एक गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।























