पंच तत्वों में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल ने दी मुखाग्नि
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल आज यानी बृहस्पतिवार को अपने गांव में पंच तत्व में विलीन हुए। इस दौरान प्रकाश सिंह बादल को राजकीय सम्मान दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले अंतिम दर्शन के दौरान प्रकाश सिंह बादल के सुपुत्र और शिरोमणि अकाली दाल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल रोते हुए नज़र आये।
बता दें कि, अंतिम दर्शन के लिए आज यानी बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बादल गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि भी भेंट की। इस दौरान कई लोगों ने प्रकाश सिंह बादल के निधन को एक युग का अंत तक बताया। इतना ही नहीं, प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चंडीगढ़ पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
























