
पंचकूला जिले के गांव महादेवपुर स्थित बरसाती नाले में दर्दनाक हादसा
बरसाती नाले में डूबने से 2 युवकों की मौत
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा के पंचकूला में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। गांव सकेतड़ी के समीप बरसाती नाले में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान दीपक (16) और दीपक कुमार (17) निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
दोनों चंडीगढ़ के मनीमाजरा के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार बुधावार दोपहर करीब ढाई बजे कई बच्चे गांव महादेवपुर समीप बरसाती नाले में नहाने पहुंचे थे। नाले में बारिश होने के कारण पानी का बहाव काफी तेज था। सबसे पहले दीपक पुत्र राकेश जिसे तैरना नहीं आता था पानी में कूदा। उसे बचाने की खातिर दीपक पुत्र कल्लू कूदा। मगर दोनों की डूबने से जान चली गई। कल्लू को तैरना आता था।























