
पंचकूला के किस सैक्टर की रेहडी मार्किट मे भीषण आग लगने से मचा हडकंप
कई दुकाने जलकर हुई राख
पंचकूला 2 सिंतबर ( विश्ववार्ता) पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित रेहड़ी मार्केट में देर रात 12 बजे के लगभग भीषण आग लग गई। जिस कारण हर तरफ हडकंप मच गया और देखते ही देखते कई दुकाने जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीमे पहुंची जब तक दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे मार्केट में अफरातफरी मच गई। दुकानदार आग की परवाह किए बिना सामान समेटे में जुट गए। जिन्हें पुलिस के जवान हटाने की कोशिश करते नजर आए। वहीं, आग से रेहड़ी मार्केट की अधिकांश दुकानें जलकर राख हो गईं।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन, सबसे पहले आग मार्केट में स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी। इसके बाद आग ने अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए रात डेढ़ बजे तक पंचकूला और डेराबस्सी से दमकल विभाग की 10 गाडिय़ां मौके पर पहुंच चुकी थीं लेकिन आग शांत होने के बजाय बढ़ती ही जा रही थी।






















