
दिल्ली, 25 नवंबर (विश्ववार्र्ता):ग्रेग बार्कले ICC के नए चेयरमैन होंगे। बार्कले न्यूजीलैंड क्रिकेट के 2012 से हेड हैं।2015 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप में आयोजन समिति के भी अध्यक्ष थे।बार्कले दूसरे राउंड में कुल 11 वोट लेकर इमरान ख्वाजा से आगे रहे।इमरान ख्वाजा जुलाई में शशांक मनोहर के ICC चेयरमैन से रिजाइन देने के बाद से अंतरिम चेयरमैन थे।





















