
नोएडा के इको-टेक एरिया में मूसलाधार बारिश और हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से सैकड़ों गाडिय़ां पानी में डूबी
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता): दिल्ली में यमुना के रौद्र रूप दिखाने के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में हिंडन नदी सबकुछ निगल लेने पर आमादा है। नोएडा के इको-टेक एरिया में मूसलाधार बारिश और हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से सैकड़ों गाड़ियां पानी में डूब गईं. प यार्ड के चारो ओर बाउंड्री वॉल है, जिसका केयर टेकर दिनेश यादव है। उसने अवगत कराया कि यह पुरानी तथा कोरोना के रिकवरी के समय की गाडियां हैं। ये गाड़ियां फिलहाल बंद पड़ी हैं और डंप यार्ड में खड़ी हैं। पानी भरने की जानकारी ओला कंपनी के उच्च स्तरीय प्रबंधन को बताया गया था और पुलिस द्वारा संबंधित को हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत यार्ड खाली के संबंध में नोटिस दिया गया था।























