
नीट पोस्ट ग्रेजुएट 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना बुलेटिन जारी
चंडीगढ़, 7 जनवरी (विश्व वार्ता) नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी एनबीई की ओर से नीट पोस्ट ग्रेजुएट 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना बुलेटिन जारी कर दिया गया है। स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट पीजी 2023 की आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया आज दोपहर तीन बजे से शुरू हो रही है। नीट पीजी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी, 2023 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं।





















