
नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों पर अब बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का रिएक्शन आया है. सैफ अली खान इस देश के नागरिक होने के नाते मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं. 49 वर्षीय एक्टर सैफ अली खान बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने नये कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के कारण फैली अशांति पर प्रतिक्रिया दी है. सैफ ने देश में राजनीतिक परिदृश्य पर कहा, “कई चीजें है जिससे हम चिंतित हैं, देखता हूं कि ये सब कहां जाकर खत्म होगा.”
फरहान अख्तार परिणति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, मोहम्मद जीशान अय्यूब अनुराग कश्यप शबाना आजमी, जावेद अख्तर, ऋतिक रोशन और स्वरा भास्कर जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. फिल्म इंडस्ट्री के नामी कलाकारों की चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं ‘सेक्रेड गेम्स’ के स्टार सैफ अली खान ने कहा कि हर किसी के पास अपने विचार अभिव्यक्त करने या न करने का अधिकार है.























