
नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून को चुनौती देने वाली 59 याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अगुआई वाली बेंच ने याचिकाओं पर केंद्र सरकार को नोटिस दिया। कोर्ट ने कानून लागू करने पररोक लगाने से भी इनकार कर दिया।अब 22 जनवरी को सुनवाई होगी।कांग्रेस नेता जयराम रमेश, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और असम गण परिषद समेत कई लोगों ने ये याचिकाएं दायर की थीं।
चीफ जस्टिस बोबडे ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल से कहा, ‘‘वकील अश्विनी उपाध्याय ने एक अनौपचारिक निवेदन किया है कि वे जामिया मिलिया इस्लामिया जाकर छात्रों को नागरिकता कानून के बारे में समझाना चाहते हैं। क्या आप कानून को लोगों को बताने की अनुमति देते हैं।’’ इस पर वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार को कानून को प्रकाशित करने का अधिकार है।नागरिकता संशोधन बिल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को हस्ताक्षर कर दिए थे। कानून के मुताबिक, 2014 तक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए गैर-मुस्लिमों (बौद्ध, जैन, ईसाई, पारसी) को नागरिकता मिल सकेगी।





















