नहीं रहीं माइकल जैक्सन की Ex वाइफ
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता) हॉलीवुड सिंगर व माइकल जैक्सन की पूर्व पत्नी लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन हो गया है। उनकी मां प्रिस्किला प्रेस्ली ने गुरुवार को अपनी बेटी के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। जानकारी के मुताबिक लिसा को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
























