
नवनियुक्त मानद महासचिव रंजीता मेहता ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का संभाला कार्यभार
चंडीगढ, 17 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की नवनियुक्त मानद महासचिव रंजीता मेहता ने परिषद मुख्यालय चंडीगढ़ में हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 22 वें मानद महासचिव के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव ने उन्हें मानद महासचिव की कुर्सी पर बैठाकर कार्यभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दी। परिषद मुख्यालय में पहुंचने पर नवनियुक्त मानद महासचिव रंजीता मेहता का जोरदार स्वागत हुआ। सभी गणमान्यों ने उन्हें परिषद का कार्यभार संभालने की शुभकामनाएं दी।




















