
नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने संभाला पद
कैबिनेट मंत्रियो ने दी बधाई
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) पंजाब की मंत्रिमंडल मे शामिल नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशु पालन मछली पालन व डेयरी विकास विभाग और खाद्य प्रसंस्करण पदभार संभाल लिया। इस दौरान पंजाब कैबिनेट मंत्री जिनमे अमन अरोडा, कुलदीप धालीवाल, चेतन सिंह चौडमाजरा आदि ने गुरमीत सिंह खुड्डिया का मुंह मिठा कराकर बधाई दी।
गुरमीत सिंह खुडियां पंजाब की लांबी सीट से आप के विधायक चुने गए। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल को विधानसभा चुनाव में हराया था। वे 12वीं पास हैं।बलकार सिंह पंजाब की करतारपुर विधानसभा सीट से आप के विधायक हैं। भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के सीएम की शपथ ली थी. बुधवार को होने वाला कैबिनेट विस्तार पंजाब की सरकार का चौथा मंत्रिमंडल विस्तार होगा।























