
नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे दिवंगत संतोख सिंह चौधरी के घर, किया दुख सांझा
चंडीगढ़ 8 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज दिवंगत संतोख सिंह चौधरी के घर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने संतोख सिंह चौधरी की धर्मपत्नि व बेटे से मुलाकात करते हुए दुख सांझा किया।
गौरतलब है कि संतोख चौधरी की भारता जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई थी। उस समय नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज केस में पटियाला जेल में बंद थे। इसलिए जेल से छुटने के बाद वह अब उनके परिवार वालों से मिलने पहुंचे हैं।
आपको बता दें गत दिनों सिद्धू दिल्ली राहुल व प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे। आज वह संतोख चौधरी के परिवार वालों से मिलने के बाद अपने घर अमृतसर पहुंचेगे।























