
नई दिल्ली मे इजरायली दूतावास के पीछे खाली प्लॉट में धुआं उडऩे से मचा हडकंप
सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट, पहले ंभी हो चुका है दूतावास पर हमला
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववार्ता) नई दिल्ली जिले स्थित इजरायली दूतावास के पीछे खाली प्लॉट में धुआं उड़ता अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, इजरायल एंबेसी के पीछे खाली पड़े प्लॉट में धमाके की जानकारी सामने आई है। इसके बाद से ही स्पेशल सेल की टीम मौके पर मौजूद है। हालांकि दमकल विभाग और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक घंटे तक जांच की। लेकिन इसके बाद अभी तक कुछ भी ऐसा नहीं मिला है। इस धमाके को लेकर कॉल किसने किया, क्यों किया इसकी जांच की जा रही है। हालांकि इससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
पीसीआर कॉल पर यह सूचना मिली थी। इजरायली दूतावास का मामला होने के कारण जिला पुलिस, स्पेशल सेल, एनआईए , आईबी, रॉ, फायर के अधिकारी, एनएसजी आदि के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बता दें कि इससे पहले भी इजरायली दूतावास के पास कार पर हमला हुआ था। इजराइली दूतावास की कार में यह धमाका 2012 की फरवरी में हुआ था। बदमाशों ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इस घटना का अंजाम दिया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सफदरजंग रोड पर बाइक पर सवार होकर दो हमलावर दूतावास के पास आए थे। दूतावास की इनोवा गाड़ी की खिडक़ी पर कुछ चिपकाकर फरार हो गए। इसके कुछ मिनटों बाद ही धमाका हो गया। 29 जनवरी, 2021 में एंबेसी के पास शाम को धमाका हुआ था। बम ब्लास्ट होने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी। इस दौरान कई कारों को नुकसान हुआ था। ब्लास्ट में कई कारों के शीशे टूट गए।























