
देश राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू आज पंजाब की यात्रा पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू का एयरपोर्ट पर पंजाब सीएम भगवंत मान करेगे स्वागत
सुरक्षा के व्यापक इंतजामों को लेकर पंजाब मे अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता)़ देश राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू आज पंजाब की यात्रा पर है जिसे लेकर पूरे पंजाब मे सुरक्षा व्यवस्था लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति आज दोपहर 12.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगी जहां पंजाब सीएम भगवंत मान राष्ट्रपति का स्वागत करेगेंं, वही सुरक्षा के चलते 12 से 1 बजे तक अमृतसर एयरपोर्ट रोड को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
राष्ट्रपति दरबार साहिब, जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और राम तीर्थ धाम जाएंगे।
वह भारत की आज़ादी की लड़ाई में शहीदों को नमन करेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति श्री दुर्गियाना मंदिर में दर्शन करके भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल जाएंगी और शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति मूर्मू दिल्ली वापसी के लिए अमृतसर एयरपोर्ट से रवाना होंगी।
अमृतसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखे जा रहे हैं। होली के त्योहार के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव और दंगों को रोकने के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है और पुलिस सडक़ों पर नजर रख रही है। दूसरी तरफ राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं और भारी संख्या में पुलिस तैनात की जा रही है।





















