
देश मे फिर में बडा रेल हादसा, आपस में भिड़ी दो गाडिय़ां
मचा हडकंप
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में बडा रेल हादसा हो गया है यहां दो मालगाडिय़ां आपस में टकरा गईं, जिसके बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा तडक़े करीब 4 बजे ओंडा स्टेशन पर हुआ। घटना में एक मालगाड़ी के चालक को चोटें आईं हैं. सूत्रों के मुताबिक, एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आज तडक़े चार बजे हुआ है। सूत्रों ने बताया कि एक मालगाड़ी जब ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी दूसरी मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना से 12 डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना के बाद पटरी पर डिब्बे बिखर गए. लोगों को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच गए।























