
देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही आज ईद
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) आज देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद। एक माह चले रमजान माह के बाद कल आखिर ईद का चांद नजर आ गया। चांद के दीदार होते ही लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। ईद का चांद दिखने के साथ ही नमाज ए तरावीह का आखिरी दौर सोमवार को मुकम्मल हो गया। रमजान का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह की विशेष नमाज संपन्न हो गई। लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह में आज सुबह 10 बजे सबसे बड़ी जमात से ईद की नमाज अदा होगी।





















