
देशभर मे अडानी मुद्दे पर कांग्रेस सडक़ो पर
एसबीआई और एलआईसी दफ्तरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार के खिलाफ अमृतसर में एलआईसी कार्यालय के सामने कांग्रेस द्वारा धरना दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल रोड जाम कर दिया है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप्स के शेयरों में आई गिरावट और इसमें एसबीआई और एलआईसी प्रकरण को लेकर झारखंड कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर रही है।
जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों की अगुवाई में कार्यकर्ता सभी एसबीआई बैंक और एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना देंगे। प्रदेश का राजीव रंजन ने बताया कि राजधानी रांची में पार्टी का जो भी शीर्ष नेता उपलब्ध होगा वह धरना प्रदर्शन में शामिल होगा।























