
दूसरे टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया
लगातार चौथी सीरीज जीती
चंडीगढ़, 19 फरवरी (विश्ववार्ता) आखिरी ओवर तक चले दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हरा दिया।भारत के 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी के 12 गेंदों में 29 रनों की जरुरत थी लेकिन भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में भारत के पक्ष में मैच डाल दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की यह लगातार चौथी टी-20 सीरीज जीत है। भारत की तरफ से पंत और कोहली ने फिफ्टी जमाई।





















