
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्ववार्ता): दुनिया मे जिस तेजी से कोरोना विकराल रूप धारण करता जा रहा है और अब संक्रमण ने दुनिया की नौसेनाओं, आर्मियों पर भी हमला बोल दिया है। फ्रांस में फ्रेंच न्यूक्लियर पावर एयरक्राफ्ट कैरियर युद्धपोत शार्ल द गोल पर मौजूद 1081 क्रू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर रूजवेल्ट के 660 क्रू मेंबर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।
भारतीय सेना के बाद अब नौसेना में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। मुंबई में आईएनएस आंग्रे पर तैनात 26 नाविक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
इंडियन आर्मी में 8 जवान कोरोना से संक्रमित
आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का कहना है कि सेना में कोरोना संक्रमण के 8 मामले सामने आए हैं। इनमें दो डॉक्टर और एक नर्स भी शामिल है। वहीं, हमारे जो जवान किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए, उन्हें यूनिट में वापस भेजा जा रहा है। हमने इसके लिए एक बेंगलुरु से जम्मू और दूसरी बेंगलुरु से गुवाहाटी, दो स्पेशल ट्रेनें निर्धारित की हैं।
Hockey Asian Champions Trophy; ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹੈਟ੍ਰਿਕ ਨਾਲ ਭਾਰਤ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰ ਚੌਥੀ ਜਿੱਤ
Hockey Asian Champions Trophy; ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹੈਟ੍ਰਿਕ ਨਾਲ ਭਾਰਤ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰ ਚੌਥੀ ਜਿੱਤ ਓਲੰਪੀਅਨ ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿੱਚ ਹਾਕੀ...





















