

दुखद: हिमाचल की पर्वतारोही बलजीत कौर की नेपाल की अन्नपूर्णा चोटी को फतह करने के बाद मौत
प्रदेश मे शोक की लहर
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर की पुष्टि
असली माउंट मानसलू पर चढऩे वाली पहली भारतीय महिला बनी थी
चंडीगढ़ 18 अप्रैल (विश्व वार्ता) हिमाचल प्रदेश की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नेपाल की अन्नपूर्णा चोटी को फतह करने के बाद ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी जान चली गई।
बलजीत कौर हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के ममलीग क्षेत्र के रहने वाली थी। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है 27 वर्षीय ने बिना ऑक्सीजन के माउंट मनास्लू पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड तोड़ा है.
असली माउंट मानसलू पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी और ऑक्सीजन के बिना माउंट मानसलू पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई थी
अन्नापूर्णा दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी है और बलजीत कौर ने इसे बिना ऑक्सीजन के फतेह किया था। वह कैंप से वापस लौट रही थी और इस दौरान उनकी जान चली गई। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है, उन्होंने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र की प्रतिभाशाली लडक़ी पर्वतारोही बलजीत कौर की मृत्यु की ख़बर से मैं दु:खी हूं। बलजीत कौर के पिता बतौर एचआरटीसी ड्राइवर रिटायर हुए हैऔर उनकी मां गृहिणी हैं।
बलजीत कौर केवल 27 साल में 8,000 मीटर की ऊंचाई पर चढऩे वाली पहली महिला पर्वतारोही हैं। उन्होंने इतने कम समय में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।























