
दिवंगत पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की कल अंतिम अरदास
अंतिम अरदास को लेकर जारी हुआ रूट प्लान
चंडीगढ़, 3 मई (विश्ववार्ता): पंजाब की राजनीति के बाबा बोहड कहे जाने वाले व पांच बार मुख्यमंत्री और अकाली दल के संरक्षक दिवंगत प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे भोग श्री अखंड पाठ साहिब व अंतिम अरदास बादल गांव में कल होगा।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पाठ की समाप्ति का भोग दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच डाला जाएगा। स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के अंतिम अरदास के कार्यक्रम संबंधी डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार व एस.एस.पी. हरमनबीर गिल ने की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और रूट प्लान जारी किया। डी.सी. ने जहां पार्किंग, सडक़ यातायात, सीवरेज, साफ-सफाई, बिजली की समुचित व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए, वहीं भोग आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों और वी.वी.आई.पी. के पहुंचने की संभावना को देखते हुए गिल ने पुलिस व सिविल अधिकारी में बेहतर तालमेल पर जोर दिया।





















