
दिल्ली सीएम को मानहानि केस मे बडी राहत
बठिंडा कोर्ट ने मानहानि केस किया ख़ारिज
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बठिंडा की अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने केजरीवाल पर लगे मानहानि के केस को ख़ारिज कर दिया है। सीएम केजरीवाल पर मानहानि का केस जयजीत जोहल ने दर्ज करवाया था। आपको बता दें कि जयजीत जोहल पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का करीबी रिश्तेदार है।
बतां दे कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 29 अक्टूबर को बठिंडा में व्यापारियों के साथ बैठक में जयजीत जौहल पर कुछ टिप्पणियां की थी। केजरीवाल ने कहा था कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो वह ‘जोजो टैक्स’ खत्म करेंगे।























