
इस वकत की बडी खबर
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का सीबीआई के समन से पहले आया बडा बयान सामने
चंडीगढ़ 15 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बडा बयान सामने आया है, सीबीआई के समन के जवाब में अपना दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा मुझे कल (सीबीआई) द्वारा बुलाया गया है और मैं निश्चित रूप से जाऊंगा। अगर मैं भ्रष्ट हूं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। अगर बीजेपी ने सीबीआई को मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है, तो वे निश्चित रूप से करेंगे। अगर बीजेपी ने सीबीआई को मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है, तो जाहिर तौर पर सीबीआई उनके निर्देशों का पालन करेगी।
बता दें कि कल सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. एजेंसी ने केजरीवाल को कल सुबह 11 बजे सीबीआई दफ्तर बुलाया है।उल्लेखनीय है कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ईडी की हिरासत में हैं. सीबीआई ने पूछताछ के बाद 26 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार किया था।























