
*👉-एकांतवास के दौरान बेहतरीन प्रबंध और सेहत सुविधा मुहैया की-जरनैल सिंह*
*👉🏻-पंजाब और दिल्ली सरकार के पास लगातार पैरवी कर रहे थे हरपाल सिंह चीमा*
*चण्डीगढ़, 10 मई 2020*कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे लगभग 350 पंजाबियों को आज दिल्ली सरकार ने डाक्टरी जांच करवाने के उपरांत फिटनैस्स प्रमाण पत्र देकर पंजाब के लिए रवाना किया। पंजाब के अलग-अलग जिलों से सम्बन्धित यह पंजाबी दिल्ली में गुरुद्वारा मजनूं का टीला समेत विभिन्न स्थानों पर एकांतवास थे।
दिल्ली के तिलक नगर से ‘आप’ विधायक और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह और तिमारपुर हलके से विधायक दिलीप पांडे ने स्थानीय आधिकारियों की मौजूदगी में इन पंजाबियों को पंजाब के लिए रवाना किया और इसके लिए दिल्ली सरकार के साथ-साथ पंजाब और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।
‘आप’ हैडक्वाटर से जारी बयान के द्वारा जरनैल सिंह ने बताया कि पंजाब से सम्बन्धित इन नागरिकों को अलग-अलग स्थानों पर एकांतवास किया हुआ था। इस दौरान इनके रहन-सहन से लेकर लगातार डाक्टरी जांच के उच्च प्रबंध किए गए। जिनसे यह सभी नागरिक पूरी तरह से संतुष्ट हैं।
जरनैल सिंह ने बताया कि पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा इन पंजाबियों और दिल्ली सरकार के दरमियान लगातार पैरवी कर रहे थे। हरपाल सिंह चीमा की तरफ से लिखे गए पत्रों के हवाले से मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 28 अप्रैल को भरोसा दिया था कि पंजाब सरकार इन की घर वापसी के लिए जरुरी कदम उठा रही है।
जरनैल सिंह ने बताया कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार, पंजाब की कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार और केंद्र सरकार के यत्नों से यह सभी नागरिक पूरी तरह तंदरुस्त हैं, इन सब को रास्ते के लिए सैनीटाइजर समेत बाकी जरूरी चीजें मुहैया करवाई गई हैं, फिर भी सावधानी के तौर पर पंजाब सरकार इन को पंजाब में अपेक्षित एकांतवास रख कर इनको घरों में भेजना यकीनी बनाए।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾ ਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਾਚੌਰੀਆ ਅਤੇ ਕੌਸ਼ਲ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸ਼ੂਟਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਾਚੌਰੀਆ ਅਤੇ ਕੌਸ਼ਲ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸ਼ੂਟਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ - ਹਿਮਾਚਲ ਵਿੱਖੇ ਇੱਕ ਕਰੱਸ਼ਰ ਦੇ...





















