
दिल्ली सरकार ने एक दिन में की 324 प्रिंसिपल की नियुक्ति
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कुछ ऐसा
चंडीगढ़ 19 अप्रैल (विश्व वार्ता): दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से आज के दिन 324 प्रिंसिपल की नियुक्ति करना ऐतिहासिक कदम है।
दिल्ली के नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहा कि पिछले दस महीने में दिल्ली सरकार ने क़रीब 15 हज़ार लोगों को स्थाई सरकारी देने में सफलता हासिल की, इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने पंद्रह सौ लोगों को आज मिलने वाले नियुक्ति पत्र के मुबारकबाद देते हुए कहा कि इसे सिर्फ़ नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि शपथ पत्र समझकर ईमानदारी से लोगों की सेवा करने का संकल्प लें।





















