
दिल्ली में BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी
3 राज्यों के उम्मीदवारों पर होगा मंथन
चंडीगढ, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की अहम बैठक जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस बैठक में मौजूद हैं। उनके अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी की सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद हैं। बैठक में भाजपा की त्रिपुरा इकाई के कोर समूह के सदस्य भी शामिल हैं। पार्टी मुख्यालय में आज चल रही बैठक के बाद त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है। भाजपा का फोकस त्रिपुरा पर अधिक हो सकता है, क्योंकि यहां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस, सीपीआईएम और कांग्रेस उसके लिए चुनौती बन सकती है. त्रिपुरा में 9 मार्च 2018 के बिप्लब देब ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उन्होंने 14 मई 2022 को पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया था.























