
दिल्ली में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान ने लोगो को किया भयभीत
चंडीगढ, 31 मई (विश्व वार्ता) आंधी के साथ भारी बारिश ने दो लोगों की जान ले ली। ऐतिहासिक जामा मस्जिद के गुंबद और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मस्जिद की मीनारों और अन्य हिस्सों से पत्थर टूटकर गिरने से दो लोग घायल हो गए। वहीं भारी बारिश से कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई, सड़कों पर जाम लग गया, कई पेड़ उखड़ गए और बिजली गुल हो गई। बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।





















