
दिल्ली में होगी बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक
खत्म हो रहा जेपी नड्डा का कार्यकाल, इस दिन होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
चंडीगढ, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार का समर्थन करेगी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक यहां 16-17 जनवरी को होगी और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है। हालांकि नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर संशय भी है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 और 17 जनवरी को होगी। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।






















