
दिल्ली में मेयर का चुनाव कुछ ही देर मे, फिर हंगामे के आसार
इस साल दिल्ली को मिलेगी महिला मेयर
सदन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता):दिल्ली नगर निगम में आज मेयर का चुनाव होना है. चुनाव के दौरान हंगामे के आसार को देखते सिविक सेंटर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद मेयर चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। दिल्ली को आज महापौर मिलेंगी या नहीं, यह तो निगम की बैठक में कार्यवाही के खत्म होने के बाद ही पता चलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि दिल्ली में मेयर पद के चुनाव रोटेशन के आधार पर 5 सिंगल ईयर की शर्तों पर होते हैं। पहला साल महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। दूसरा ओपन कैटेगरी के लिए, तीसरा साल आरक्षित वर्ग के लिए और बचे हुए दो साल फिर से ओपन कैटेगरी के लिए आरक्षित होते हैं। इस तरह दिल्ली को इस साल एक महिला मेयर मिलेगी। दिल्ली नगर निगम के महापौर, उप महापौर और सदन की स्थायी समिति के चुनाव से पहले मुख्यालय के अंदर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 12 कमांडो और 70 सिविल डिफेंस वालंटियर्स मार्शल के तौर पर तैनात किए गए हैं।























