
दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक जारी
बढ़ सकता है जेपी नड्डा का कार्यकाल
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता): भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है। वही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में खबर आ रही है किजेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। जिस पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुहर लग सकती है। भाजपा किसी नए अध्यक्ष को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपने के बजाय जेपी नड्डा के कार्यकाल को ही विस्तार दे सकती है। इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।























