

दिल्ली में नाबालिग लडक़ी की चाकू से गोंदकर की हत्या
दरिंदगी की सभी हदे पार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा: महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता): देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दे कि आज दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लडक़ी की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। इस क्रूर और जघन्य हत्या पर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में किसी को पुलिस और कानून का डर नहीं है।
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि दरिंदगी की सारी हदें पार हो गईं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। किसी को दिल्ली पुलिस का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी।
आपको बता दे कि बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। यहां आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है।
दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा। pic.twitter.com/0kC4ht4q1f
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 29, 2023























