
दिल्ली निगम सचिवालय सेंटर में आज से मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू
आप और भाजपा की इन दो महिलाओ के बीच होगा मुकाबला
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्ववार्ता): दिल्ली निगम सचिवालय सेंटर में आज से मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा प्रत्याशी शिखा राय मैदान में हैं। मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए कुल 274 वोट हैं। इनमें आप के 148 और भाजपा के 115 वोट हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आप को मेयर पद जीतने में मुश्किल नहीं होगी। जानकारों का मानना है कि भाजपा आप के अधिक से अधिक वोट लेने की कोशिश करेगी। पीठासीन अधिकारी मुकेश गोयल पर शांतिपूर्वक चुनाव कराने की जिम्मेदारी रहेगी।























