
दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे पंजाब के कई बडे मंत्रियो को पुलिस ने लिया हिरासत मे
पढिये किन किन मंत्रियो को लिया गया हिरासत मे
चंडीगढ़ 27 फरवरी (विश्व वार्ता) दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री लालचंद कटारुचक और हरभजन सिंह ईटीओ सहित कई आम आदमी पार्टी के विधायकों एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिया है। आज पंजाब के मंत्री और विधायक बीजेपी दफ्तर का घिराव करने गए थे, जिन्हें पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस और मंत्रियों के बीच कुछ झड़प भी हुई जिसके बाद इन्हें हिरासत में लिया गया।























