
दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कोर्ट मे पेश, सीबीआई ने मांगा इतने दिनो का रिमांड
आम आदमी पार्टी का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी
चंडीगढ़ 27 फरवरी (विश्व वार्ता) दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज सीबीआई ने दोपहर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम ने पांच दिन की रिमांड मांगी है।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। बतां दे कि शराब घोटाले के सिलसिले में कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था, वहीं, आम आदमी पार्टी इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है।























