दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान, इस आलराउंडर को भी मिली अहम जिम्मेदारी
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता)आईपीएल 2023 अब से कुछ ही दिन में शुरू होने जा रहा है। अब दिल्ली कैपिटल्स के टीम मैनेजमेंट ने इस सवाल का जवाब देते हुए अपने नए कप्तान का चुनाव कर लिया है।
आईपीएल के आगामी सीजन में ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के नए कप्तान होंगे।वहीं उपकप्तान का भी ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के लिए भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बना दिया है।