
दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई
चंडीगढ़ 20 अप्रैल (विश्व वार्ता): दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई के केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। इस पर जस्टिस दिनेश शर्मा ने सीबीआई से प्रतिक्रिया मांगी थी। साथ ही सुनवाई के लिए 20 अप्रैल का दिन तय किया था।























