
दिल्ली के पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया को जमानत के लिए और करना पडेगा इंतजार
जमानत पर फैसला इस तारिख तक सुरक्षित, सिसोदिया की रिमांड पर कुछ देर में आएगा फैसला
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि अदालत ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत पर 10 मार्च तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस पर 10 मार्च को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। वहीं सिसोदिया की रिमांड पर कुछ देर में फैसला आएगा।
मनीष सिसोदिया को हाल ही में सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की याचिका पर विचार करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि यह एक ‘गलत मिसाल’ कायम करेगा और उनके लिए प्रभावी वैकल्पिक उपाय उपलब्ध हैं।























