
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता) दिल्ली की एक अदालत पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के करीब दो हफ्ते बाद आज उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगी। सिसोदिया को शराब नीति को लागू करने में अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद पांच दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें शनिवार (चार मार्च) को अदालत में पेश किया गया था, विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने केंद्रीय एजेंसी को दो और दिनों के लिए अपनी रिमांड पर भेजा था। छह मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था























