दिल्ली उपराज्यपाल आज आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री पद की दिलायेगें शपथ
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता)़ दिल्ली उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना आज आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी दिल्ली के नए मंत्री, 9 मार्च को लेंगे शपथ सूत्रों ने मंगलवार यह जानकारी दी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो स्थान रिक्त हो गए थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिसोदिया और जैन के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में भारद्वाज और आतिशी को मंत्री नियुक्त किया है। सूत्रों ने बताया कि नौ मार्च को शपथ लेने के बाद आतिशी और भारद्वाज 17 मार्च से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बतौर मंत्री शामिल होंगे। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।” जैन के संबंध में भी ऐसी ही अधिसूचना जारी की गई है।